Categories: News-Headlines

उत्तरी अमेरिका में बर्फीले तूफान में मरने वालों की संख्या 62 हो गई, हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित

उत्तरी अमेरिका में बर्फीले तूफान में मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। इनमें एरी काउंटी और बफेलो में मारे गए 34 लोग शामिल हैं। न्यूयार्क, वर्मोंट, ओहियो, मिसूरी, विस्कॉन्सिन, कन्सास और ओरलैंडो में भी लोगों के मारे जाने की खबर है। न्यूयॉर्क राज्य में भारी तबाही मची है। खराब मौसम की वजह से मंगलवार को पूरे अमरीका में कई जगह हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

तूफान की तीव्रता के कारण कई इलाकों में फंसे हुए लोगों तक एंबुलेंस गाड़ियां नहीं पहुंच पाई। बर्फ हटाने वाली गाड़ियां भी अपना काम नहीं कर पाई। भारी हिमपात के कारण हाल के दिनों में करीब 20 हजार उड़ानों को रद्द कर दिया गया। केवल मंगलवार को तीन हजार उड़ानें रद्द की गईं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को ही न्यूयॉर्क में आपातकाल की घोषणा कर दी थी। राहत और बचाव कार्यों के लिए वित्तीय मदद जारी की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

6 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.