नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सरकार की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों का नया सत्र 9 जनवरी को दिन में एक बजे बुलाया है। संसद सचिवालय ने नोटिस जारी कर सभी सांसदों से निर्धारित समय पर बनेश्वर में संसद भवन में उपस्थित रहने की अपील की गई है। निचले सदन के वरिष्ठतम सदस्य पशुपति शमशेर जे बी राणा नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे और वे अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
संविधान के अनुच्छेद 91 (1) के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सांसदों की पहली बैठक के 15 दिन के भीतर किया जाना चाहिए। सर्वदलीय बैठक में यह तय किया जाएगा कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कब कराया जाए। संविधान का कहना है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, अलग-अलग राजनीतिक दल से होने चाहिएं और इनमें से एक महिला का होना आवश्यक है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल नए सत्र में विश्वास मत हासिल करेंगे।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment