ओडिसा में भारी वर्षा के बाद 13 जिलों के दो हजार दो सौ से अधिक गांव बाढ की चपेट में

ओडिसा में भारी वर्षा के बाद 13 जिलों के दो हजार दो सौ से अधिक गांव बाढ की चपेट में

ओडिसा में सुबर्णरेखा, बूढाबलंगा और बैतरणी जैसी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और ओडिसा आपदा मोचन कार्रवाई बल तैनात किए गए हैं।

उत्‍तरी ओडिसा और झारखंड में कल की भारी वर्षा के बाद नदियों का जलस्‍तर बढा है। हालांकि हीराकुंड जलाशय से दैनिक औसत से अधिक पानी छोडे के बाद महानदी का जलस्‍तर धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्‍य के दो हजार दो सौ से अधिक गांव बाढ की चपेट में हैं। इनमें रह रहे पांच लाख पैंतालीस हजार निवासियों पर बाढ का असर पडा है। राज्‍य सरकार तीन सौ से अधिक राहत केन्‍द्रों की व्‍यवस्‍था कर रही है। पर्याप्‍त संख्‍या में चिकित्‍सा केन्‍द्र और मोबाइल चिकित्‍सा टीमों की भी व्‍यवस्‍था की गई है।

Related posts

Leave a Comment