ऑस्ट्रेलिया के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान एरोन फिंच ने संन्यास लेने की घोषणा की है। इसके साथ ही उनके 12 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का अंत हो गया। इससे पहले सलामी बल्लेबाज ने पिछले वर्ष सितंबर में 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पांच टेस्ट मैच भी खेले हैं। फिंच ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि नए कप्तान और सलामी बल्लेबाज के लिए 2024 टी20 विश्व कप के लिए पर्याप्त समय देना महत्वपूर्ण है। आईसीसी टूर्नामेंट जून में वेस्टइंडीज और अमरीका में होने वाला है। उन्होंने अपने परिवार, टीम के साथियों, क्रिकेट विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया किक्रेट संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उन सभी प्रशंसकों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उनका समर्थन किया था।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...