ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत संघर्ष प्रभावित सूडान से लगभग 11 सौ भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि कल एक सौ 28 भारतीय नागरिकों के छठे जत्थे ने सूडान छोड़ा। इसके साथ सूडान छोडने वाले भारतीय नागरिकों की कुल संख्या लगभग 11 सौ हो गई है। भारतीय नागरिकों को भारतीय नौसैनिक जहाज और भारतीय वायुसेना के विमान के जरिये संघर्ष प्रभावित इस अफ्रीकी देश से निकाला गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरंदिम बागची ने कहा कि वायु सेना के विमान सी-130जे के जरिये सूडान बंदरगाह से कल रात 128 यात्री जेद्दा के लिए रवाना हुए। इससे पहले शाम को लगभग पांच सौ भारतीय नागरिक जेद्दा के लिए सूडान बंदरगाह से दो अलग-अलग जत्थों में रवाना हुए। भारतीय वायुसेना के विमान सी-130जे से सूडान बंदरगाह से 136 भारतीय नागरिकों का अन्य जत्था जेद्दा पहुंचा। आईएनएस तेग के जरिये सूडान बंदरगाह से 297 यात्री भी रवाना हुए। केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने जेद्दा हवाई अड्डे पर सूडान से निकाले गये भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। कल ऑपरेशन कावेरी के अंतर्गत सूडान से निकाले गये 360 भारतीय नागरिक पहली उड़ान से नई दिल्ली पहुंचे। सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...