भारत ने एशिया कप क्रिकेट में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत से भारत की सुपर फ़ोर में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है।
दुबई में कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम केवल 126 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने केवल तीन विकेट खोकर पच्चीस गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने 31 रनों तथा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।
मैच के बाद अपने संबोधन में कप्तान सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम आतंकी हमले का जि़क्र करते हुए टीम की जीत को भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है।
इससे पहले भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को हराया था। भारतीय टीम ने मेजबान यूएई को सिर्फ 57 रनों पर ही ढेर कर दिया था।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment