एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा; रोहित शर्मा कप्तान और के. एल. राहुल उपकप्तान होंगे

एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा; रोहित शर्मा कप्तान और के. एल. राहुल उपकप्तान होंगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशिया कप टूर्नामेंट के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी है। प्रतियोगिता इस महीने की 27 तारीख से संयुक्त अरब अमीरात में होगी। रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे। पूर्व कप्तान विराट कोहली ब्रेक के बाद 15 सदस्यीय दल का हिस्सा होंगे। के.एल. राहुल भारतीय टीम के उप-कप्तान होंगे। ऋषभपंत और दिनेश कार्तिक टीम में विकेट कीपिंग के लिये दो विकल्प हैं। तीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, युजवेन्द्र चहल और रवि बिश्नोई भी टीम में हैं। हार्दिक पांड्या और रविन्द्र जडेजा टीम के दो ऑलराउंडर हैं।

एशिया कप टूर्नामेंट, टी-ट्वेंटी प्रारूप में, 27 अगस्त से 11 सितम्बर तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट में छह टीमें शामिल होंगी। छह टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।

Related posts

Leave a Comment