एशियाई खेलों में पुरुषों के भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्‍वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता

एशियाई खेलों में पुरुषों के भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्‍वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता

चीन के हांगचोओ में 19वें एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में पुरुषों के भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने स्‍वर्ण और किशोर कुमार जेना ने रजत पदक जीता। भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88.88 मीटर की पोल पोजीशन हासिल की।

भारत ने आज अब तक दो स्‍वर्ण, पांच रजत और चार कांस्‍य सहित ग्‍यारह पदक जीते हैं। पदक तालिका में भारत 17 स्वर्ण, 31 रजत और 32 कांस्य सहित 80 पदक जीतकर के साथ चौथे स्‍थान पर है। भारत का ये एशियाई खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Related posts

Leave a Comment