उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा आज नामांकन दाखिल करेंगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने कल अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन है। नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को होगी और 22 जुलाई तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। मतदान छह अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।