Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचे, गंगोत्री धाम के दर्शन किये

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी दो दिवसीय यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे। प्रदेश की राजधानी देहरादून आगमन पर उनका स्वागत उत्तराखंड के राज्यपाल, लेफ्टीनेंट जनरल गुरुमीत सिंह, संसद सदस्य, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और अन्य गणमान्य लोगों द्वारा किया गया। राज्यसभा सांसद, डॉ. कल्पना सैनी ने भी उपराष्ट्रपति से भेंट की।

देहरादून से उपराष्ट्रपति धनखड़ उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए, जहाँ उन्होंने पवित्र गंगोत्री धाम के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मुक्तिदायिनी मां गंगा से देशवासियों की सुख और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। अपनी इस यात्रा के दूसरे दिन, कल 27 अक्टूबर को, उपराष्ट्रपति केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम जाएंगे।

इसके पश्चात वे वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनीशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

5 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

7 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

9 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

9 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.