उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी। एक ट्वीट में उपराष्ट्रपति ने कहा: “चंद्रयान-3 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण के लिए #ISRO की टीम को बधाई! यह असाधारण उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में देश की प्रगति को रेखांकित करती है। भारत की शानदार अंतरिक्ष यात्रा में यह उपलब्धि प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती है!”
ISRO ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से Chandrayaan-3 चंद्रमा मिशन लॉन्च किया। Chandrayaan-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में जश्न मनाया गया। ISRO वैज्ञानिकों ने प्रक्षेपण यान से उपग्रह के सफल पृथक्करण की घोषणा की। उपग्रह को अब चंद्रमा की यात्रा शुरू करने के लिए वांछित कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। चंद्रयान-3 एक लैंडर, एक रोवर और एक प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैस है। इसका वजन करीब 3,900 किलोग्राम है।