उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में सैनिक स्कूल की आधारशिला रखी। गोरखपुर उरर्वक परिसर में बनाया जा रहा यह स्कूल राज्य में पांचवां सैनिक स्कूल होगा। मुख्यमंत्री ने 187 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोरखपुर सैनिक स्कूल, पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को सैन्य उद्यम के साथ जोड़ने का एक अभिनव प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने इस वर्ष के बजट में देश में एक सौ नये सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी। योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एक समय पूर्वी उत्तर प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, लेकिन अब देवरिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और बस्ती जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में सड़क संपर्क में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और कई एक्सप्रेस वे बनाये जा रहे हैं।
दूरसंचार विभाग (डीओटी) की तकनीकी शाखा, दूरसंचार इंजीनियरिंग केन्द्र (टीईसी) ने संयुक्त तकनीकी अध्ययन और… Read More
भारतीय तटरक्षक बल ने 24 अक्टूबर, 2025 को गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में तीव्र गति के… Read More
केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा… Read More
केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में 33 राज्यों… Read More
सीमा सड़क संगठन-बीआरओ की अरुणांक परियोजना का 24 अक्टूबर, 2025 को राज्य के नहरलागुन में… Read More
कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल), कोच्चि द्वारा निर्मित आठ एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (एएसडब्ल्यू एसडब्ल्यूसी)… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment