Categories: News-Headlines

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र के लिए निर्वाचित अध्‍यक्ष और मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र के लिए निर्वाचित अध्‍यक्ष और मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्‍हें चुनाव में शानदार जीत के लिए बधाई दी और कहा कि यह विश्‍व मंच पर मालदीव की बढ़ती हैसियत को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अब्‍दुल्‍ला शाहिद के प्रेजीडेंसी ऑफ होप यानी आशा की अध्‍यक्षता के लिए उनके बयान की प्रशंसा की और उन्‍हें भारत के पूरे सहयोग तथा समर्थन का आश्‍वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्‍व की मौजूदा वास्‍तविकता और दुनिया की आबादी के अधिकतर लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाने के लिए, संयुक्‍त राष्‍ट्र संगठनों सहित बहुआयामी व्‍यवस्‍था में सुधार के महत्‍व पर बल दिया।

उन्‍होंने हाल के वर्षों में भारत और मालदीव के तेजी से गहरे हुए संबंधों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने इस बात पर संतोष व्‍यक्‍त किया कि कोविड महामारी की रूकावटों के बावजूद द्विपक्षीय परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्‍होंने भारत की पहले पड़ोसी की नीति और सागर की परिकल्‍पना के प्रमुख आधार स्‍तंभ के रूप में मालदीव के महत्‍व पर जोर दिया।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

8 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

15 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

15 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

4 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

4 days ago

This website uses cookies.