उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में दोपहर 1 बजे तक कुल औसतन मतदान 36.33% रहा। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। आज जिन दस जिलों में मतदान हो रहा है उनमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अंबेडकरनगर, गोरखपुर, देवरिया और बलिया शामिल हैं। इस चरण में 66 महिलाओं सहित कुल 6 सौ 76 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार गाोरखपुर (शहर) विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके अलावा मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जय प्रताप सिंह, सतीश चंद्र द्विवेदी और जय प्रकाश निषाद के भी चुनावी भाग्य का फैसला आज के मतदान से हो जायेगा।