उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। तीन दिनों तक चलने वाला सत्र दूसरे दिन ही समाप्त कर दिया गया। विपक्षी दलों ने एक दिन पहले सत्र स्थगित करने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इससे पहले दोनों सदनों में 33 हजार सात सौ 69 करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पारित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था का विकास इंजन बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Related posts

Leave a Comment