उत्तर प्रदेश में प्रमुख नदियों के किनारे बसे कई गाँवों में बाढ़ का खतरा

उत्तर प्रदेश में प्रमुख नदियों के किनारे बसे कई गाँवों में बाढ़ का खतरा

उत्तर प्रदेश में प्रमुख नदियों के किनारे बसे कई गाँवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। बचाव अभियान के बावजूद लोग सुरक्षित आश्रय स्‍थल की तलाश कर रहे हैं। कई नदियां उफान पर हैं, जिसकी वजह से आगरा, झांसी, हमीरपुर, कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, शाहजहांपुर, जालौन के निचले इलाकों में बाढ का खतरा बना हुआ है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि चंबल, बेतवा, केन, गंगा और यमुना नदी का जलस्‍तर बढ़ने से औरैया, बलिया, प्रयागराज और वाराणसी में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आने वाले कुछ दिनों में यमुना और गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचा रहा है और राहत सामग्री उपलब्ध करा रहा है।

Related posts

Leave a Comment