उत्तर प्रदेश में आज विधान परिषद की दो सीटों के लिए मतदान जारी

उत्तर प्रदेश में आज विधान परिषद की दो सीटों के लिए मतदान जारी

उत्तर प्रदेश में आज विधान परिषद की दो सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। मतदान चार बजे तक होंगे और मतगणना शाम 5 बजे कराई जाएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज सुबह सदन में मतदान किया। मुख्‍य मुकाबला सत्‍ताधारी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच है। भारतीय जनता पार्टी ने मानवेंद्र सिंह और पदम सेन चौधरी को उम्‍मीदवार बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी ने रामजतन राजभर और राजकमल निर्मल को मैदान में उतारा है। राज्‍य विधानसभा के सभी चार सौ तीन सदस्‍य इस चुनाव में मतदान करेंगे। राज्‍य विधान परिषद की एक सीट बीजेपी नेता लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्‍यपाल बनाया जाने और दूसरी सीट बनवारी लाल दोहरे के निधन के बाद खाली हुई थी।

Related posts

Leave a Comment