उत्तर प्रदेश में अयोध्या में, आज राम की पैडी सहित 51 घाटों पर मिट्टी से बने 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। इससे इतनी बडी संख्या में दीये जलाने का रिकॉर्ड छठी बार गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के दोनों उप-मुख्यमंत्री और प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
प्रशासन ने दीपोत्सव के लिए अयोध्या के राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के 25 हजार से अधिक वॉलेंटियर्स को शामिल किया है। रिकॉर्ड को आसानी से बनाने के लिए वॉलेंटियर्स ने घाट प्रभारियों और समन्वयकों की देखरेख में घाटों पर 24 लाख दीये रखे हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम द्वारा सभी घाटों के दीयों की गिनती की जा रही है।
दीपोत्सव से पहले सुबह पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शोभा यात्रा में रामायण के सात कांडों पर आधारित पर्यटन विभाग की सात झांकियों और सूचना विभाग की 11 झांकियों का उद्घाटन करेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री राम कथा पार्क में शोभा यात्रा की झांकी का अवलोकन करेंगे। इस दीपोत्सव में भारत की लोक संस्कृति की झलक भी दिखेगी, जिसमें 24 राज्यों के करीब 2500 कलाकार विभिन्न प्रस्तुतियाँ देंगे। मुख्यमंत्री शाम को रामायण पर आधारित 3डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग और लेजर शो का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकार रामलीला का मंचन भी होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment