राजस्थान विधान सभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस समेत 80 राजनीतिक दल चुनावी मैदान में हैं। राज्य में कुल एक हजार 875 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 737 निदर्लीय प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सभी 200 सीटों पर जबकि कांग्रेस 199 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने एक सीट अपने सहयोगी राष्टीय लोकदल के छोड़ी है।
भाजपा और कांग्रेस के अलावा बहुजन समाज पार्टी ने 185 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं। राष्टीय लोकतांत्रिक पार्टी और आजाद समाज पार्टी ने गठबंधन के साथ 124 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी 86, भारत आदिवासी पार्टी के 27, राइट टू रीकॉल पार्टी के 26 और इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के प्रत्याशी 21 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। हरियाणा की जननायक जनता पार्टी के 20, भारतीय टाइबल पार्टी और माकपा ने 17-17 सीटों पर जबकि एआईएमाईएम के प्रत्याशी 10 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। शिव सेना समेत 33 दलों के प्रत्याशी महज एक-एक सीट पर अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment