Categories: News-Headlines

पंजाब में कल दिनभर हुई वर्षा से लोगों को धुंध से राहत मिली, वायु गुणवत्‍ता सूचकांक में काफी सुधार

पंजाब में कल दिनभर हुई वर्षा से लोगों को धुंध से राहत मिली है और राज्‍य के शहरों में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक में काफी सुधार हुआ है। राज्‍य में, खेतों में पराली जलाने के मामले घटकर छह रह गए हैं, राज्‍य के मुख्‍य पर्यावरण अभियंता क्रूनेश गर्ग के अनुसार, 9 नवंबर तक राज्‍य के चार हजार चार सौ 22 किसानों पर पराली जलाने के आरोप में जुर्माना लगाया गया।

इन सभी मामलों में कुल 11 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक का पर्यावरण मुआवजा किसानों पर लगाया गया है, इसमें से अभी तक 11 लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई है। राज्‍य में सबसे अधिक पर्यावरणीय मुआवजा सीमावर्ती जिलों अमृतसर में 894 किसानों और तरनतारन में 885 किसानों पर लगाया गया था। इन दोनों जिलों की यह संख्या पर्यावरण मुआवजे के कुल मामलों का करीब 40 फीसदी बनती है। इसके अतिरिक्‍त 370 मामलों में किसानोंके खसरा गिरदावरी में रेड प्रविष्टियां की गई हैं जबकि भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 67 प्राथमिकतियां भी दर्ज की गई हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

8 hours ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

14 hours ago

Ranbir Kapoor ने पुणे में ₹16.42 करोड़ की 25 एकड़ जमीन खरीदी, अयोध्या के बाद बड़ा निवेश

Ranbir Kapoor ने पुणे में खरीदी 25 एकड़ जमीन, ₹16.42 करोड़ की डील से बढ़ाया… Read More

14 hours ago

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

3 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

4 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

4 days ago

This website uses cookies.