उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी ने आगरा में मेट्रो निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, आज से आगरा मेट्रो के हाई स्पीड ट्रायल की शुरुआत हो रही है। आगरा वासियों को फरवरी 2024 तक मेट्रो की सुविधा दे दी जाएगी। दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल की सुविधा भी विकसित की जा रही है, यह कार्य पूरा होने पर दिल्ली-मेरठ की दूरी मात्र 40 मिनट में तय की जा सकेगी।