उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के जिलाधिकारियों और चार भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के जिलाधिकारियों और चार भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 10 जिलों के जिलाधिकारियों और चार भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। हमारे लखनऊ संवाददाता ने खबर दी है कि हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही और संत कबीर नगर जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

आगरा के जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को राजस्व विभाग में सचिव बनाया गया है। इसके अलावा राहत आयुक्त और सचिव राजस्व विभाग रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त की जिम्मेदारी भी दी गई है। आवास आयुक्त अजय चौहान को सचिव लोक निर्माण नियुक्‍त किया गया है।

Related posts

Leave a Comment