उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए 76 फ्लैटों की चाबियां सौंपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में मारे गए गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर गरीबों के लिए बनाए गए 76 फ्लैटों की चाबियां सौंपी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में 226 विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से जनपद प्रयागराज में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्मित 76 आवासों की चाबी आज लाभार्थियों को वितरित की गई।

इस अवसर पर जनपद वासियों को ₹768 करोड़ की 226 विकास… pic.twitter.com/ppwKWmsPTA

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 30, 2023

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, प्रदेश भर के सभी विकास प्राधीकरण इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। मैं सभी विकास प्राधिकरण से कहना चाहूंगा कि वे भी अपने यहां माफियाओं से छुड़ाई ज़मीनों पर ऐसे गरीबों के लिए आशियाना बनाएं और उन गरीबों को उनका अधिकार देने का कार्य करेंगे तो यह लोगों के मन में विश्वास पैदा करने का काम करेगा।

Related posts

Leave a Comment