Categories: News-Headlines

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में ध्‍वस्‍त सिल्‍क्‍यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने का काम चल रहा है

उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में ध्‍वस्‍त सिल्‍क्‍यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित निकालने का काम चल रहा है। एक मीटर की मैन्युअल ड्रिलिंग पूरी हो गई, पाइप को 1 मीटर तक अंदर डाला गया।

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी. के. सिंह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, केन्‍द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्‍ला और उत्तराखण्ड के मुख्‍य सचिव एसएस संधु ने आज राहत और बचाव अभियान का निरीक्षण किया। प्रमोद कुमार मिश्रा ने सुरंग में फंसे श्रमिकों से बातचीत भी की। उन्होंने आश्वासन दिया कि बचाव अभियान में सभी संभव विकल्‍पों का प्रयोग किया जाएगा।

राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्‍य लेफ्टिनेंट जनरल सईद अता हसनैन ने आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से कहा कि ऑगर मशीन सहित अन्‍य बाधाओं को हटा दिया गया है और अब बाकी पन्‍द्रह मीटर की दूरी के लिए हाथ से खुदाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि तीन-तीन व्‍यक्तियों के दो दल बनाए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि बारिश से बचाव अभियान पर कोई प्रभाव नही पडेगा। उन्‍होंने कहा कि सभी श्रमिकों अपने-अपने परिजनों और बचाव दल के सदस्‍यों से बात कर पा रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन ने कहा कि बचाव अभियान में पांच तरीके अपनाए जा रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि ऊपर से खुदाई-वर्टीकल ड्रिल में अभी तक 32 मीटर खुदाई हो चुकी है। इससे श्रमिकों को और ज्‍यादा ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि सुरंग तक मशीनी उपकरण लाने वाले वाहन रास्‍ते में हैं। उन्होंने बताया कि सुरंग में फंसे श्रमिकों को ताजा भोजन, ताजे फल, पानी और दवा पाईप के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। डॉक्‍टरों का एक दल श्रमिकों के मानसिक और शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य की निगरानी कर रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल हसनैन ने बताया कि श्रमिकों को निकाले जाने पर तुरंत उनको चिकित्‍सा सहायता देने के पूरे प्रबंध किए गए है। पर्याप्‍त संख्‍या में एम्‍बुलेंस तैयार रखी गई है जो उन्‍हें ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान ले जाया जाएगा। जो श्रमिक गम्‍भीर हालत में होंगे उन्‍हें वायु मार्ग से अस्‍पताल भेजा जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

7 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.