Categories: News-Headlines

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से बंद हुए

उत्‍तराखंड में, बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर बाद तीन बजकर 35 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ बंद हो गए है। सर्दी के मौसम से पहले बद्रीनाथ मंदिर को भव्‍य रूप से फूलों से सजाया गया। धाम को बंद करने की वार्षिक रस्‍म में शामिल होने के लिए बडी संख्‍या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। इस वर्ष 17 लाख 80 से अधिक श्रद्धालुओं ने ब्रदीनाथ धाम के दर्शन किए। कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा भी आज ही संपन्‍न हो जाएगी। केदारनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री के कपाट सर्दी के मौसम में पहले ही बंद कर दिये गये हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष 44 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा की।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

1 hour ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

1 hour ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

1 hour ago

This website uses cookies.