Categories: News-Headlines

ईरान ने इस्राइल पर फिर से मिसाइल हमले किये, इस्राइली वायुसेना का भी तेहरान पर हमला

इस्राइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ गया है। ईरान की मिसाइलों ने इस्राइल के प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जबकि इस्राइली सेना ने कल तेहरान में सैन्‍य ठिकानों पर फिर से हमले किए। इस संघर्ष से पश्चिम एशिया की स्थिति खतरनाक हो गई है।

ईरानी मिसाइलों के यरुशलम और हाइफ़ा पर लगातार हमलों से इजराइल में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे। रिहायशी इलाकों पर ईरानी मिसाइलों के हमलों की वजह से इज़राइली नागरिकों ने सुरक्षित स्‍थानों पर शरण ली है। हाइफ़ा क्षेत्र में जोरदार विस्फोटों की आवाज़ें सुनी गईं। इज़राइल ने हमलों को रोकने के लिए अपनी वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय कर दिया।

इज़राइली रक्षा बलों ने पुष्टि की है कि वे ईरान के मिसाइल हमलों को नाकाम करने के साथ ही ईरान के सैन्य ठिकानों पर भी हमला कर रहे हैं। आईडीएफ होम फ्रंट कमांड ने देश के नागरिकों को अगली सूचना तक सुरक्षित स्‍थानों के आस पास रहने का निर्देश दिया है। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाते हुए चेतावनी दी है कि अगर वह अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के लिए प्रतिबद्ध नहीं होता है तो उस पर हमले और तेज होंगे।

इस बीच, अमरीका और ईरान के मध्य आज मस्‍कट में होने वाली परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई है। वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे ओमान ने ईरान पर इस्राइल के हमले के बाद यह वार्ता रद्द करने की घोषणा की।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.