पाकिस्तान ने अपने देश में ईरान के हवाई हमलों के बाद ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। पाकिस्तान के विदेश मामलों की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलोच ने कहा है कि तेहरान गये ईरान के राजदूत को भी इस्लामाबाद लौटने की अनुमति नहीं दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ईरान ने कल हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया और उसके मिसाइल हमले में दो बच्चों की मौत हो गई।
पाकिस्तान ने ईरान के साथ वर्तमान में चल रही और आगे के लिए निर्धारित सभी तरह की उच्च स्तरीय यात्राएं स्थगित कर दी हैं। इससे पहले ईरान के सरकारी मीडिया ने कहा कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सीमावर्ती पंजगूर कस्बे में सुन्नी आतंकी गुट जैश अल अदल के दो ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई। इस आतंकी गुट ने भी इससे पहले पाकिस्तान के साथ लगे सीमावर्ती क्षेत्र में ईरान के सुरक्षा दलों पर हमले किये थे। ईरान ने पाकिस्तान पर किये हवाई हमले से एक दिन पहले अपने पड़ोसी देशों इराक और सीरिया पर भी इसी तरह के हमले किये थे।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment