Categories: News-Headlines

हरियाणा राज्य परिवहन ने राज्य के नौ नगर निगम शहरों में 375 ई-बसों की खरीद को अंतिम रूप दिया

दिल्ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आज वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की कार्य योजना सामने रखी। इसमें राज्य की बसों को स्‍वच्‍छ ऊर्जा जैसे – इलेक्ट्रिक, सीएनजी और बीएस-छह डीजल बसों में बदलने की योजना है।

संजीव कौशल ने दिल्ली और राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर केंद्रीय कैबिनेट सचिव द्वारा बुलाई गई एक वर्चुअल बैठक में भाग लेने के बाद यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन ने राज्य के नौ नगर निगम शहरों में 375 ई-बसों की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्य सचिव ने आश्वासन दिया कि ये सभी ई-बसें जून 2024 तक आ जाएंगी। उन्होंने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के माध्यम से गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 2024 तक 200 ई-बसों की खरीद का उल्लेख किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन नवंबर 2024 तक नवीनतम बीएस-छह उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने वाली 500 नई मानक डीजल बसें और 150 एचवीएसी डीजल बसें लेने की योजना बना रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दिल्ली के लिए हरियाणा के सभी डिपो द्वारा केवल बीएस-छह मानक वाली बसें ही परिचालन में होंगी। सभी बीएस-तीन मानक वाली बसें अक्टूबर 2024 से पहले एनसीआर डिपो से चरणबद्ध तरीके से हटा दी जाएंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

4 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.