केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा है कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान भारत का कुल कोयला उत्पादन 900 मिलियन टन हो जाएगा। कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों द्वारा इस लक्ष्य को हासिल करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। भारत के महालेखाकार और नियंत्रक कार्यालय के खनिज और ऊर्जा संसाधनों के सम्पत्ति खातों का संकलन जारी करने के समारोह को संबोधित करते हुए प्रल्हाद जोशी ने कहा कि खनन अन्वेषण के नियमों को हाल ही में सरल बनाया गया है और अब तक नौ निजी अन्वेषण एजेंसियां अधिकृत की गई हैं। प्रल्हाद जोशी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा व्यावसायिक कोयला खनन नीलामी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और संस्थागत बना दी गई है।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...