Categories: News-Headlines

इस्पात मंत्रालय का भारतीय इस्‍पात प्राधिकरण के पास मौजूद 70 मीट्रि‍क टन लौह अयस्‍क को तत्‍काल बेचने का निर्देश

केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने आज सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय इस्पात उद्यमों (सीपीएसई) द्वारा आयरन ओर फाइन्स (लौह अयस्क का एक रूप) के निपटान की स्थिति की समीक्षा के लिए सीपीएसई के प्रतिनिधियों और इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। इन सीपीएसई में भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) और राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) शामिल हैं।

केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि चूंकि खान मंत्रालय ने सेल को उसके विभिन्न बंधक खानों में पड़े 70 एमटी डंप फाइन्स/टेलिंग्स के भंडार को बेचने की अनुमति दी है, इस भंडार का जल्द से जल्द निपटान किया जाना चाहिए और उसे उद्योग को उपलब्ध कराया जाना चाहिए। एक ठोस कार्य योजना तैयार करने और उस पर कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

मंत्री ने कहा कि सभी खनिज अपनी श्रेणियों के इतर एक राष्ट्र की संपत्ति हैं और इस राष्ट्रीय खजाने का उपयोग इस तरह से किया जाना चाहिए कि यह राष्ट्र के विकास में योगदान दे।

केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने सेल को निर्देश दिया कि वह खुले बाजार में बिक्री करके या अपने निजी इस्तेमाल के लिए उपयोग करके आयरन ओर फाइन्स के निपटान के लिए स्पष्ट समय सीमा के साथ एक रोडमैप तैयार करे। एनएमडीसी को भी अपने उत्पादन को बढ़ाने और अपने ग्राहक आधार के विस्तार के लिए इसी तरह का एक रोडमैप तैयार करने की सलाह दी गई।

इससे पहले सेल के चेयरमैन औ रएनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) ने बाजार में अधिक अधिशेष कच्चा माल सुनिश्चित करने के लिए अपने उत्पादन में तेजी लाने के साथ-साथ आयरन ओर माइन्स के निपटान की खातिर अपनी वर्तमान और भविष्य की कार्य योजना के बारे में जानकारी दी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.