इलेक्शन कमीशन ने असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए मसौदा प्रस्ताव प्रकाशित किया

इलेक्शन कमीशन ने असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए मसौदा प्रस्ताव प्रकाशित किया

निर्वाचन आयोग ने आज असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए मसौदा प्रस्ताव प्रकाशित किया। आयोग ने कहा है कि यह प्रक्रिया परिसीमन अधिनियम की संबंधित व्‍यवस्‍थाओं, संवैधानिक और कानूनी पहलों और जनता से मिले सुझावों के आधार तैयार की गई है। आयोग ने कहा कि राज्य में सभी विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन 2001 की जनगणना के आधार पर किया जाना है। विधानसभा सीटों की संख्या 126 और लोकसभा सीटों की संख्‍या 14 रखी गई है।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि विधानसभा की 126 सीटों में से 19 सीटों को अनुसूचित जनजातियों और नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार लोकसभा की 14 सीटों में से दो सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आवंटित करने का प्रस्ताव है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल अगले महीने मसौदा प्रस्ताव पर जनसुनवाई के लिए फिर असम का दौरा करेंगे।

Related posts

Leave a Comment