Categories: News-Headlines

इज़राइल से ऑपरेशन अजय के अंतर्गत 212 भारतीय पहली विशेष उड़ान से स्वदेश लौटे

युद्धग्रस्त इस्राइल से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के अभियान ऑपरेशन अजय के तहत पहली उड़ान आज सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पहुंची। इस उडान से 212 भारतीयों को इस्राइल से स्वदेश लाया गया। केन्‍द्रीय मंत्री राजीव चन्‍द्रशेखर ने इनकी अगवानी की। यह विमान तल-अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे से कल शाम रवाना हुआ था।

विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने इस्राइल से वापस आने के इच्छुक भारतीयों के लिए ऑपरेशन अजय शुरु किये जाने की घोषणा की थी। इस्राइल पर हमास के हमले के बाद जारी लड़ाई को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था।

इस बीच इस्राइल में भारतीय दूतावास ने आज के लिए दूसरी उड़ान की घोषणा की है और इस बारे में ई-मेल पंजीकरण भेज दिया है।

भारत सरकार के अभियान ऑपरेशन अजय के तहत इस्राइल से भारतीयों को स्वदेश लाए जाने के के बीच केरल ने राज्यवासियों को सहायता प्रदान करने के आवश्यक प्रबंध किए हैं।

मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने बताया कि नई दिल्ली के केरल हाउस में 24 घंटे कार्यरत एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और स्वदेश लाए गए लोगों के स्‍वागत और उनकी सहायता के लिए हवाई अड्डे पर हेल्‍प डेस्‍क बनाया गया है।

नियंत्रण कक्ष में टेलीफोन नम्‍बर 0 1 1 – 23 74 70 79 पर सम्पर्क किया जा सकता है। केरल हाउस की वैबसाइट पर इस्राइल से स्वदेश लौटने के इच्छुक लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

8 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

8 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

8 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.