Categories: News-Headlines

इस्राइल ने हमास के साथ जारी युद्ध में घनी आबादी वाली गाजा पट्टी पर हवाई हमले तेज किए

इस्राइल ने हमास के साथ जारी युद्ध में घनी आबादी वाली गाजा पट्टी पर हवाई हमले तेज कर दिये हैं। इस्राइली सेना ने सम्‍भावित जमीनी हमलों के लिए भी तैयारी कर ली है। इस्राइल ने तीन लाख अतिरिक्‍त सैनिकों को भी बुला लिया है। शनिवार रात फिलिस्‍तीनी गुट के बंदूकधारियों के अचानक हमले के बाद इस्राइल ने हमास को नेस्‍तानाबूद करने का संकल्‍प लिया है।

यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सूला वॉन डेर लेयेन आज इस्राइल का दौरा करेंगी। अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने देश का समर्थन व्‍यक्‍त करने के लिये कल इस्राईल का दौरा किया। उन्‍होंने इस्राइल के राष्‍ट्रपति इजाक हरजोग और प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्‍याहू से तल अवीव में मुलाकात की। अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, फिलिस्‍तीनी राष्‍ट्रपति महमूद अब्‍बास से भी मिलेंगे।

इस बीच, प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू ने युद्ध प्रबंधन से संबंधित नए मंत्रिमंडल का गठन किया है। इसमें, प्रधानमंत्री नेतन्‍याहू, रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और विपक्ष के वरिष्‍ठ सांसद तथा पूर्व रक्षा मंत्री को शामिल किया गया है। यह नया मंत्रिमंडल युद्धकाल के दौरान देशवासियों का मनोबल बढाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

4 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.