Categories: News-Headlines

इजराइल वॉर कैबिनेट ने हमास के साथ चार दिन के संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी

इजराइल के मंत्रिमण्डल ने हमास के साथ चार दिन के संघर्ष विराम समझौते को मंजूरी दे दी है जिससे युद्धग्रस्‍त गाजा में अस्‍थाई रूप से हमले रूक जाएंगे। इस समझौते के तहत हमास गाजा पट्टी में बंधक बनाकर रखे गये करीब दो सौ चालीस बंधकों में से पचास को रिहा करेगा। इस्राइल ने कहा है कि वह प्रत्‍येक दस अतिरिक्‍त बंधकों को रिहा करने पर संघर्ष विराम की अवधि एक दिन और बढाने के लिए तैयार है। समझौते के तहत कल कुछ बंधकों को रिहा किये जाने की संभावना है। इस्राइल ने गाजा में अतिरिक्‍त ईंधन और मानवीय सहायता भेजे जाने पर भी सहमति व्‍यक्‍त की है। इससे पहले उसने गाजा में ईंधन और सहायता सामग्री की आपूर्ति पर रोक लगा रखी थी।

मंत्रिमंडल में मतदान से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्‍नयाहू ने कहा कि संघर्ष विराम की अवधि समाप्‍त होने पर हमास के खिलाफ हमले दोबारा शुरू कर दिये जाएंगे। इस्राइल के रक्षामंत्री योव गैलेंट ने दावा किया है कि इस्राइल की गाजा में जमीनी कार्रवाई के कारण हमास को बातचीत के लिए मजबूर होना पडा है। इस्राइल और हमास के बीच 7 अक्‍टूबर को हमास के इस्राइल पर अचानक हमले के साथ लडाई शुरू हुई थी जिसमें इजराइल-गाजा सीमा पर दोनों पक्षों के हजारों लोग मारे गये हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

1 day ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

1 day ago

This website uses cookies.