Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 22 नवंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

नेशनल हेराल्‍ड केस से जुडी खबरों को आज अधिकतर समाचार पत्रों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला का शीर्षक है- मनीलान्ड्रिंग मामले में ई डी की बडी कार्रवाई, करोडों रूपये की सम्‍पत्ति जब्‍त। नवभारत टाइम्‍स के अनुसार दिल्‍ली, मुंबई और लखनऊ स्थित एसोसिएटेड जर्नल्स की अचल सम्‍पत्ति और यंग इंडियन के शेयर जब्‍त किये गए। धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीचविदेश मंत्री स्‍तरीय वार्ता पर वीर अर्जुन की खबर है- दोनों देशों ने आर्थिक तथा सुरक्षा साझेदारी को विस्‍तार देने का संकल्‍प जताया।

26/11 हमले की बरसी से पहले इस्राइल ने लश्‍करे तैयबा को आतंकी सूची में डाला,‍ दैनिक ट्रिब्‍यून के पहले पन्‍ने पर है।

रक्षा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर बनने की दिशा में बडा कदम शीर्षक से हरिभूमि की सुर्खी है- स्‍वदेशी एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण, सीकिंग 42 बी हेलीकॉप्‍टर से किया गया।

दैनिक जागरण ने इलैक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्‍य मंत्री राजीव चंद्र शेखर का यह बयान सचित्र प्रकाशित किया है- डीप फेक वीडियो को लेकर सरकार लाएगी फ्रेमवर्क, आवश्‍यकता हुई तो नया कानून भी बनेगा। दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्‍यायिक हिरासत 11 दिसम्‍बर तक बढी, दैनिक भास्‍कर के बॉक्‍स में है।

जनसत्‍ता के व्‍यापार पन्‍ने की खबर है- युवा ज्‍यादा हो रहे डिजिटल धोखाधडी का शिकार। पचास लाख से ज्‍यादा स्‍पैम कॉल प्रतिदिन की जाती हैं।

पराली के मुद्दे पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय की टिप्‍पणियों को भी अखबारों ने प्रकाशित किया है। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है- पंजाब और दिल्‍ली सरकार प्रदूषण रोकना आपका काम। देशबंधु ने लिखा है- किसानों को दोष ने दें, मामले की अगली सुनवाई पांच दिसम्‍बर को होगी। भास्‍कर खास शीर्षक से दैनिक भास्‍कर ने लिखा है- पुआल जलाने की समस्‍या को कम करेगा बी आर आर 2 हजार 183 वेराइटी धान। खेतों में आसानी से गलेगा और उपज अधिक होगी।

राजस्‍थान पत्रिका की सुर्खी है- अयोध्‍या में 80 हजार श्रद्धालुओं के लिए 20 एकड क्षेत्र में बनेंगे टैंट सिटी।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

46 minutes ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

1 hour ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.