इजराइल की सेना ने उत्‍तरी गजा में टैंकों का इस्‍तेमाल करते हुए रातभर हमला किया

इस्राइल की सेना ने कहा है कि उसने उत्‍तरी गजा में टैंकों का इस्‍तेमाल करते हुए रातभर हमला किया। इस्राइल के रक्षा बलों के आज जारी वीडियो में उत्तरी गजा में बाड़ के पास एक सड़क पर टैंक और बख्तरबंद वाहन चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। टैंकों ने तोपें दागीं और आस-पास हुए विनाश को भी वीडियों में देखा जा सकता है।

यह हमला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान के कुछ घंटों बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस्राइल जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है। इस्राइली लड़ाकू विमानों ने गजा पट्टी में हमास के 250 ठिकानों पर रात भर हवाई हमले भी किए।

Related posts

Leave a Comment