दिल्ली की एक अदालत ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के सह संस्थापक यासीन भटकल और मोहम्मद दानिश अंसारी सहित इसके कई अन्य कार्यकर्ताओं के विरूद्ध आरोप पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। उन लोगों पर 2012 में देश के विरूद्ध युद्ध छेडने के षडयंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र मलिक ने कहा कि आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। 31 मार्च को दिए गए आदेश में न्यायालय ने कहा कि सरसरी तौर पर इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्य ये आरोपी भारत के विरूद्ध युद्ध की आपराधिक साजिश में शामिल लगते हैं। न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की है कि आपराधिक षडयंत्र को अंजाम देने के लिए इंडियन मुजाहिद्दीन के कार्यकर्ताओं ने देश के विभिन्न भागों में आतंकवादी गतिविधियों के लिए बडे पैमाने पर नए सदस्यों की भर्ती की।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...