कनाडा अपने यहां आने वाले विद्यार्थियों की संख्या सीमित करने पर विचार कर रहा है। अप्रवासन मंत्री मार्क मिलर ने आवास के बढ़ते संकट के बीच कल यह घोषणा की।
कनाडा की अर्थव्यवस्था में प्रवासियों का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार का मानना है कि प्रवासियों और दूसरे देशों के विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के कारण ही आवास का संकट बढ़ रहा है।
महंगाई के कारण कनाडा में निर्माण कार्य धीमा है जबकि मकानों की मांग बढ़ रही है। सरकारी आंकड़े के अनुसार, कनाडा में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या 8 लाख से अधिक है।