Categories: STATE NEWS

आयकर विभाग कल अपने नये ई-पोर्टल www.incometax.gov.in की शुरुआत करेगा

आयकर विभाग ऑनलाइन रिटर्न भरने का अपना नया पोर्टल www.incometax.gov.in कल से शुरू कर रहा है। यह पोर्टल करदाताओं को आधुनिक, सुविधाजनक और सुगम माध्यम प्रदान करता है। वित्त मंत्रालय ने बताया कि नए करदाताओं की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किए गए इस पोर्टल से आयकर रिटर्न की तत्काल जांच हो जाती है और करदाताओं को भुगतान जल्द वापस हो जाता है। करदाता को क्या-क्या दस्तावेज और स्पष्टीकरण देने हैं, इसकी जानकारी एक ही डेशबोर्ड पर दर्शायी जाएगी। मंत्रालय ने बताया कि पोर्टल पर प्रश्न और उनके उत्तर देने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे करदाताओं को अधिक सुविधा मिलेगी।

मंत्रालय के अनुसार करदाता अपने वेतन, आवास संपत्ति, व्यवसाय और अन्य प्रकार की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं, जिसे आयकर रिटर्न भरने से पहले उपयोग किया जा सकता है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि नई कर भुगतान प्रणाली अग्रिम भुगतान की किस्त जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून के बाद आरंभ की जाएगी, ताकि करदाताओं को कोई असुविधा न हो। करदाताओं को पोर्टल की विभिन्न विशेषताओं की जानकारी देने के लिए पोर्टल के बाद मोबाइल ऐप भी शुरू किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.