किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान और गेहूं की खरीद का नया रिकॉर्ड बना है। चालू खरीफ खरीद मौसम में सरकारी एजेंसियों ने आठ सौ पांच लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद की जोकि पिछले वर्ष इसी मौसम में हुई खरीद से लगभग दस प्रतिशत ज़्यादा है। चालू रबी खरीद मौसम में गेहूं की खरीद ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस मौसम में लगभग चार सौ चौदह लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई जोकि पिछले वर्ष की तुलना में बारह प्रतिशत अधिक है। केन्द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने बताया है कि इस खरीद से देश के एक करोड़ 65 लाख से अधिक किसानों को फायदा हुआ है और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लगभग दो लाख 33 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
मंत्रालय ने यह भी सूचित किया है कि सरकार ने चालू रबी और खरीफ खरीद मौसम में अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 51 हजार मीट्रिक टन से अधिक दालों और तिलहनों की खरीद की है।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment