सरकार ने ट्विटर को नोटिस जारी कर नए सूचना प्रौद्योगिकी नियमों का तत्काल अनुपालन करने का अंतिम अवसर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यदि ट्विटर नियमों का पालन करने में विफल रहता है तो उसे सूचना प्रौद्योगिकी अधिनिय़म के अंतर्गत जिम्मेदारियों से छूट नहीं मिलेगी। मंत्रालय ने कहा कि नियमों के पालन से ट्वीटर का इनकार करना इस बात का परिचायक है कि वह भारत के लोगों को सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के प्रयासों के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। सरकार ने कहा है कि भारत में एक दशक से भी अधिक समय से सक्रिय रहने के बावजूद ट्विटर ऐसी प्रणाली विकसित करने से मना कर दिया है जिसमें भारत के लोग अपने मुद्दे समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हल कर सकें। मंत्रालय ने कहा कि ट्विटर से उम्मीद की जाती थी कि वह समुचित प्रक्रिया और निर्धारित भारत आधारित संसाधनों से इन मुद्दों को सुलझाने की व्यवस्था करेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment