आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को उनके दुर्व्यवहार के लिए शेष मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। आज दोपहर 12 बजे पहले स्थगन के बाद जब राज्यसभा की कार्रवाई शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य मणिपुर हिंसा मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए सभापति के आसान के पास पहुंच गए। सभापति जगदीप धनखड़ ने संजय सिंह से अपनी सीट पर जाने के लिए बार-बार कहा, लेकिन उनका प्रदर्शन जारी रहा। शोर-शराबे के बीच सदन के नेता पीयूष गोयल ने संजय सिंह को सभापति के निर्देशों की बार-बार अवहेलना करने के लिए सत्र के शेष भाग के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव किया। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित करके आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को मौजूदा सत्र के शेष भाग के लिए निलंबित कर दिया गया।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...