आन्ध्र प्रदेश में पासलापुड़ी के जंगलों में पुलिस और नक्सलवादियों के साथ मुठभेड में चार महिलाओं समेत छह नक्सली मारे गये। पुलिस के अनुसार पुलिस थाने पर नक्सलियों के हमले की सूचना के आधार पर ग्रेहाउंड और भद्राद्रि कोठागुडेम जिला पुलिस तथा डी आर जी किस्ताराम सुकुमा और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 141वीं बटालियन ने यह संयुक्त कार्रवाई की। तेलंगाना के चारला मंडल के निकटवर्ती छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले में किस्ताराम में यह मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोलीबारी में चार महिलाओं सहित छह नक्सली मारे गये। पुलिस ने घटनास्थल से दो राइफल और चार रॉकेट लांचर सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...