आज संत गुरु रविदास जयंती है

आज संत गुरू रविदास जयंती है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा है कि संत रविदास महान समाज सुधारक और शांति, प्रेम तथा बंधुत्‍व के संदेशवाहक थे। उन्‍होंने कहा कि संत रविदास ने जाति और धर्म आधारित भेदभाव खत्‍म करने तथा वंचितों के उद्धार के लिए अथक प्रयास किए। राष्‍ट्रपति ने सभी नागरिकों से संत रविदास की शिक्षाओं को अपनाने और जनकल्‍याण की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हम उनके महान संदेशों का स्मरण करते हैं। इस अवसर पर उनके विचारों के अनुरूप न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उनके मार्ग पर चलकर ही हम कई पहलों के जरिए गरीबों की सेवा और उनका सशक्तिकरण कर रहे हैं।”

Related posts

Leave a Comment