आज शहीदी दिवस है। सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर मुगलों के खिलाफ खड़े हुए, और 1675 में औरंगजेब के आदेश पर उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कमजोरों की सुरक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करने और लालच पर काबू पाने के लिए अध्यात्मिकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने मानवीय मूल्यों और अधिकारों की रक्षा के लिए जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा है कि उनकी शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा करने और एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती हैं।
