Categories: News-Headlines

आज विश्‍व कैंसर दिवस है

आज विश्‍व कैंसर दिवस है। इस का उद्देश्‍य शिक्षा और जागरूकता बढाकर प्रत्येक वर्ष करोडो लोगों को मौत से बचाना है। कैंसर दिवस इस घातक विमारी के विरूद्ध विश्‍व भर में लोगों और सरकारों को जागरूक करता है।

विश्‍व में सबसे ज्‍यादा मृत्‍यु कैंसर से होती है। एम्‍स दिल्ली के प्रसूति और स्‍त्री रोग विभाग की पूर्व प्रमुख डॉ. नीरजा भाटला ने ब्रेस्‍ट और सर्विकल कैंसर का तुरंत पता लगाने के लिए नियमित जांच कराने की आवश्‍यकता की बात कही।

मैं डॉक्‍टर नीरजा भाटला एक्‍स प्रोफेसर एंड हेल्‍थ फॉर ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्‍सेस, मेरी विशेष रूचि रही है गाइनी कैंसर में और वर्ल्‍ड कैंसर डे महत्‍वपूर्ण दिन है जिसमें हमें मौका मिलता है कि हम दोबारा इस बारे में देखें कि हमें क्‍या समस्‍याएं आईं हैं हमारी स्त्रियों के लिए और कैसे इससे बचा जा सकता है और कैसे उनका उपचार किया जा सकता है। तो सबसे इंपोरटेंट है स्‍तन का कैंसर, इस समय लगभग जो एक-चौथाई केस तो यही है स्‍तन कैंसर के और इससे भली भांति बचा जा सकता है अगर वो रेगुलर चेकअप कराएं इसके लिए] और दूसरा है सर्विक्‍स कैंसर, यह दोनों ही बातें गंभीर हैं क्‍योंकि पहली बात तो इस कैंसर से बचा जा सकता है यदि हम स्‍क्रीनिंग कराएं और अब आ गया है नया तरीका वैक्‍सीन का और दूसरी बात यह है यदि इसे जल्‍दी डिटेक्‍ट करें।

Leave a Comment

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी… Read More

6 hours ago

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अन्तरिम बल में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए… Read More

6 hours ago

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय… Read More

6 hours ago

अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता… Read More

6 hours ago

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.