आज विश्व किडनी दिवस है

आज विश्व किडनी दिवस है

आज विश्व किडनी दिवस है। किडनी के स्वास्थ्य और सामान्य कार्य को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्‍येक वर्ष मार्च के दूसरे बृहस्‍पतिवार को यह दिन मनाया जाता है।

एम्स नई दिल्ली के किडनी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. दीपांकर भौमिक ने लोगों को किडनी की बीमारी का शीघ्र पता लगाने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का सुझाव दिया।

जब फिफ्टी परसेंट किडनीज़ खराब हो चुके होते है तब जाके पैरों में सूजन, बल्ड प्रेशर बढ़ना, हिमोग्लोबिन कम होना, हड्डियां कमजोर होना, रात में बार-बार उठना ये पांच-छह लक्षण है जिससे पता चलेगा कि हो सकता है गुर्दे में प्रोबल्म है लेकिन इसका पक्का निदान तभी होगा जब आप पेशाब और खून का जांच कराएं। बहुत जरुरी है कि प्रिवेंशन किया जाए इसीलिए वेट नियंत्रण में रखना चाहिए 18 से 23 बीएमआई वही बेस्ट है। खानपान का नियंत्रण रखें, एक्साइज करें, चीनी कम खाएं ताकि मोटापा न हो नमक कम ले हमेशा, पानी ज्यादा पिएं कम से कम 2 लीटर पेशाब होना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment