दिल्ली के सभी विद्यालय कल से इस महीने की 18 तारीख तक बंद रहेंगे। दिल्ली के शिक्षा विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिकूल मौसम और बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
राजधानी दिल्ली में बढते वायु प्रदूषण को देखते हुए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रदूषण से प्रभावित लोगों के लिए अलग से साप्ताहिक ओपीडी शुरू की जा रही है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित शुक्ला ने आकाशवाणी को बताया कि प्रदूषण से प्रभावित रोगियों की संख्या बढ रही है।