भारत ने टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया।
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा के सुंबलर में मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन अभी चल रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: आगरा में पुलिस ने 2 लोगों को गैरक़ानूनी तरीके से शराब बनाने के आरोप में गिरफ़्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, “एक फैक्ट्री में हमने 100 पेटी शराब और 500 पेटी से ज़्यादा शराब बनाने का केमिकल पकड़ा है। कई मशीनों को भी ज़ब्त किया गया हैं। मामले में जांच जारी है।”