Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 12 सितम्बर 2025

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के बीच वार्ता की ख़बर को लगभग सभी अख़बारों ने अपनी सुर्खी बनाया है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है- व्‍यापार लोकल करेंसी में, मॉरिशस के लिए विशेष आर्थिक पैकेज।

नेपाल में अंतरिम सरकार के प्रमुख के चयन को लेकर चल रही गहमा-गहमी भी अख़बारों की सुर्खी बनी है। हिन्‍दुस्‍तान लिखता है- दिनभर चला बैठकों का दौर, लेकिन सहमति नहीं। नेपाल में नेतृत्‍व पर बंटे नौजवान। एक सौ चवालीस भारतीयों को काठमांडू से विशेष विमान के जरिए भारत लाने की ख़बर भी पत्र में है।

देशभर में एकसाथ मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. की तैयारी में आयोग- दैनिक भास्‍कर की ख़बर है। पत्र लिखता है- दो लाख नए बी.एल.ओ. जुडेंगे, हर एक के जिम्‍मे दो सौ पचास घर होंगे।

देशबंधु ने आत्‍मनिर्भता शीर्षक से लिखा है- नौसेना को मिला थ्री-डी एयर सर्विलांस राडार। भारत में बने पहले लांजा-एन राडार को नौसेना के युद्धपोत पर सफलतापूर्वक तैनात किया गया।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

11 minutes ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

11 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

2 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

4 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

4 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.